राजनीति में बहुत ड्रामेबाज लोग है - फग्गन सिंह कुलस्ते

राजनीति में बहुत ड्रामेबाज लोग है - फग्गन सिंह कुलस्ते

राजनीति में बहुत ड्रामेबाज लोग है - फग्गन सिंह कुलस्ते

यशवंत सिन्हा का शरीर अब नहीं चलता, ऐसे लोग कही भी जाये कोई फर्क नहीं पड़ता

there-is-a-lot-of-drama-in-politics-faggan-singh-kulaste Syed Javed Ali मंडला - पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक बनाये गए केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने ममता बनर्जी की चोट पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में बहुत ड्रामेबाज लोग है। उन्होंने ममता बनर्जी को भाषा में संयम बरतने की नसीहत दी। उन्होंने उन्हें हताश बताते हुए परिवर्तन की बात कही। पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा के TMC ज्वाइन करने पर कहा कि वो बड़े - बड़े पदों पर रहे लेकिन अब उनका शरीर चलता नहीं ऐसे लोग कहीं आये - जाये इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला में कृषि विज्ञानं केंद्र के नए भवन के लोकार्पण और राष्ट्रिय आलू मेला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने मंडला आये थे। कृषि विज्ञानं केंद्र के नए भवन के लोकार्पण और राष्ट्रीय आलू मेला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने मंडला पहुंचे पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक बनाये गए केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने ममता बनर्जी की चोट पर बयान दिया है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अब मैं जाऊंगा उनका ट्रीटमेंट कराऊंगा फिर आगे कुछ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में बहुत ड्रामेबाज लोग हैं। गाड़ी पैर में चढ़ा गई या उतरते समय चोट लग गई। कई बार असावधानी से ऐसा हो जाता है। इस कारण थोड़ी बहुत चोट आई हो लेकिन चुनाव से उसका क्या संबंध। इसमें गुंडे बदमाश जैसी भाषा का मुख्यमंत्री को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्हें बड़ी धैर्यता के साथ लोगों से बात करना चाहिए। ऐसा लगता है कि वह हताश हो गई हैं। पूरे बंगाल के अंदर जिस प्रकार का माहौल है पिछले दिनों में देख कर आया हूँ। लोगों का जो उत्साह है, जो गुस्सा है, ऐसा लगता है कि गुस्से को लोग वोट में परिवर्तित करेंगे और नया परिवर्तन लोग चाहते हैं। परिवर्तन बिल्कुल निश्चित है। केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा के TMC ज्वाइन करने पर कहा कि जब राजनीति से अजीर्ण हो जाता है लोग ऊग जाते है राजनीति से तो कुछ ही सोचते हैं। यशवंत सिन्हा का दिमाग ऐसा ही चलता है। केंद्र में तुम फाइनेंस मिनिस्टर रहे, फॉरेन मिस्टर इतने बड़े-बड़े पदों में रहे, अब तुम्हारा शरीर चलता नहीं, तुम पार्टी ज्वाइन करोगे तो उससे बीजेपी का क्या होगा। बीजेपी अब काफी बढ़ गई है। ऐसे लोग जो बिल्कुल चल नहीं सकते, अपने शरीर को संभाल नहीं सकते, ऐसे लोग किसी भी राजनीतिक पार्टी में जाएंगे तो क्या हश्र होगा। पहले शरीर को संभालना पड़ेगा। ऐसे लोग जाएंगे आएंगे तो कोई बड़ा फर्क पड़ने वाला नहीं है। मेट्रो मैन के नाम से देश में मशहूर 88 वर्षीय ई श्रीधरन केरल में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि जहां जरुरत है, तन तो चलना चाहिए। जैसे यदुरप्पा इतनी उम्र के बाद भी लोग उनके पीछे दीवाने है।