कालजयी कलाकार सैयद हैदर रज़ा को श्रद्धा सुमन किए गए अर्पित

कालजयी कलाकार सैयद हैदर रज़ा को श्रद्धा सुमन किए गए अर्पित

कालजयी कलाकार सैयद हैदर रज़ा को श्रद्धा सुमन किए गए अर्पित

चौथी पुण्यतिथि पर पेश की गई चादर

tribute-was-paid-to-classical-artist-syed-haider-raza-on-his-fourth-death-anniversary Syed Javed Ali मंडला - गुरुवार को मंडला विश्वप्रसिद्ध चित्रकार मरहूम सैयद हैदर रज़ा की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए। रज़ा फाउंडेशन द्वारा आयोजित रज़ा स्मृति के तहत विभिन्न कलाकार व उनके सभी चाहने वालों ने स्थानीय बिंझिया स्थित कब्रिस्तान पहुंचकर कर महान कलाकार को खिराजे अकीदत पेश की। इस दौरान जिला प्रसाशन की तरफ से तहसीलदार अनिल जैन विशेष रूप से उपस्थित थे। रज़ा फ़ाउण्डेशन के प्रबंध न्यासी एवं वरिष्ठ हिंदी कवि -आलोचक अशोक वाजपेयी ने रज़ा साहब की चौथी पुण्यतिथि पर जिलेवासियों के लिए जारी अपने सन्देश में कहा कि कालजयी कलाकार और मंडला की माटी के सपूत सैयद हैदर रज़ा को मंडला में नर्मदा जी के तटवासी नागरिक, युवा और छात्र - छात्राये सृजनात्मकता, उदार आचरण और कृतज्ञता से याद करते रहे यही सवस्तिकामना। भाजपा नेता जयदत्त झा ने कहा कि रज़ा साहब ऐसी शख्सियत थे जिन्हे देश के पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित होने के साथ साथ विदेशों में भी अनेक सम्मानों से सुशोभित किया गया, जो मंडला के लिए गौरव का विषय है। वे कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणा है। पिछले सालों जिले में कला के क्षेत्र में बेहतर वातावरण बना है। उन्होंने कामना कि ऐसी शख्सियत फिर किसी रूप में हमारे बीच जन्म ले। जिला प्रशासन के प्रतिनिधि तहसीलदार अनिल जैन ने बताया कि रज़ा साहब की चौथी पुण्यतिथि के मौके पर उनकी कब्र में चादर पेश कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान तहसीलदार अनिल जैन, जय दत्त झा, गजेंद्र सोनी, श्याम पहापालकर, आशीष कछवाहा, मनोज द्धिवेदी, आशीष सोनी, सैयद सिकंदर अली, कृष्णा साहू, मोहित पटेल, सारंग साहू, सुगम साहू, दीपमणि खैरवार, ललित कुसराम, नवीन झारिया, सिद्धांत चंद्रौल, प्रशांत उद्दे, अनुराग बरया, दुर्गेश करते, पवन उसराठे आदि उपस्थित थे।