awdhesh dandotia
मुरैना। गणित की 200 गणनाएं और हल करने के लिए सिर्फ 8 मिनट का समय, शायद केलकुलेटर की मदद से भी इतने कम समय में हल करना संभव ना हो लेकिन गणित के नन्हें जादूगरों ने बिना किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के 8 मिनट में ऑनलाइन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इन सवालों को हल किया। अबेकस शिक्षा के लिए प्रसिद्ध नंबर वन अंतरराष्ट्रीय संस्था यूसी मास की अधिकृत संस्था किड्स अबेकस क्लासेस गांधी कॉलोनी मुरैना के द्वारा चलाई जा रही। यूसीमास संस्था के कई प्रतिभावान छात्र अबेकस जैसे उपकरण की बारीकियां सीखकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कर चुके हैं।

यूसीमास अबेकस की दो दिवसीय राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें गांधी कॉलोनी यूसीमास के कई बच्चे शामिल हुए। इस ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में संपूर्ण मध्यप्रदेश से कई हजार बच्चों ने भाग लिया। गांधी कॉलोनी यूसी मास के डायरेक्टर डॉ ए.के.गुप्ता ने बताया कि यह सभी बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बनकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगें। इन प्रतियोगिता में 5 से 14 वर्ष की आयु सीमा के विद्यार्थी ही भाग लेते हैं। इस प्रतियोगिता में गणित संबंधी गुणा, भाग, जोड़ एवं अंक गणित के 200 सवाल 8 मिनट से कम समय में ही हल करने का लक्ष्य होता है। गांधी कॉलोनी यूसी मास के बच्चे पिछले कई वर्षों से राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय स्तरीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवा चुके हैं।