विजयादशमी पर कोरोना पर विजय की शुरुआत, 2.7 फीसदी पॉजिटिव केस

विजयादशमी पर कोरोना पर विजय की शुरुआत, 2.7 फीसदी पॉजिटिव केस
भोपाल, दीपावली के पहले कोरोना के संक्रमण की रफ्तार लगातार कम हो रही है। यदि आने वाले त्योहारों पर भी लोगों ने मास्क की अहमियत समझी और  सोशल डिटेंसिंग का ख्याल रखा तो संक्रमण को खत्म करने में आसानी होगी। 89 दिनों बाद आज सोमवार को प्रदेश में सुकून दिखा। बीते 24 घंटों में जांचे गए 26099 सेंपल में से 2.7 फीसदी यानी 720 पॉजिटिव मिले । मौतों के मामलों में भी भारी कमी आई है बीते 24 घंटों में सिर्फ 5 मरीजों की मौत हुई।  इंदौर में दो, छिंदवाड़ा,दमोह, सागर में एक-एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। मध्यप्रदेश में एक्टिव केस घटे हैं।  आज की स्थिति में प्रदेश में 10857 सक्रिय मामले हैं। पूर्व सांसद डॉ.रामलखन सिंह संक्रमित भोपाल में मिले 142 नए मरीजों में पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। भोपाल केयर हॉस्पिटल के डॉ.कर्तव्य तिवारी संक्रमित मिले हैं। सीमा सुरक्षा बल में तीन न्यू एमएलए कॉलोनी में दो, साकेत नगर में एक परिवार के तीन और सीएम हाउस में भी एक संक्रमित मिला है ।