VIP शादी में शामिल होने कमल पटेल, यशोधरा राजे, बृजेंद्र प्रताप सिंह शहर में मौजूद
जबलपुर
शहर में आज वीआईपी विवाह समारोह में शामिल होने प्रदेश के खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, खेल एवं युवक कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, कृषि मंत्री कमल पटेल सहित अनेक दिग्गज नेता-अधिकारी-वरिष्ठ अधिवक्ता शहर में मौजूद हैं। इनके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के भी आज जबलपुर आने की संभावना है। हालांकि उनके आगमन की आधिकारिक जानकारी नगर संगठन को नहीं मिली है। वहीं सांसद राकेश सिंह भी दोपहर में पहुंच गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन का भी आधिकारिक कार्यक्रम जारी किया गया था, लेकिन आज सुबह उनके आगमन के निरस्त होने की सूचना मिली है।
उल्लेखनीय है कि आज यहां वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत सिंह के पुत्र का विवाह समारोह आयोजित है। प्रशांत सिंह वर्तमान में राष्टÑीय स्वयं सेवक संघ महानगर में अहम भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल आज शाम 6 बजे नई दिल्ली से वायुयान द्वारा जबलपुर आएंगे तथा रात्रि विश्राम भी यहीं करेंगे । खनिज साधन एवं श्रम मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह 24 नवंबर की रात जबलपुर पहुंचे और सुबह गोंदिया चले गए, वहां से शाम को लौटेंगे। खेल एवं युवक कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी कल रात गोंदिया से कार द्वारा जबलपुर पहुंची थी और रात्रि विश्राम के बाद बुधवार 25 नवंबर की सुबह 7.30 बजे मैहर प्रस्थान कर गई।
bhavtarini.com@gmail.com 