विवेकानंद ओपन लीग जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमी फाइनल कल

विवेकानंद ओपन लीग जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमी फाइनल कल

विवेकानंद ओपन लीग जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमी फाइनल कल

नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब, मंडला और आज़ाद टिकरिया व रिवर साइड यूनाइटेड, मोहगांव और नैनपुर के बीच होगी भिड़ंत

vivekananda-open-league-semi-finals-of-district-level-football-competition-tomorrow Syed Javed Ali मंडला - रामकृष्ण सेवाश्रम फुटबॉल आयोजन समिति के तत्वावधान में स्थानीय महात्मा गाँधी स्टेडियम में खेली जा रही विवेकानंद ओपन लीग जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को पद्मी बॉयज पदमी और रिवर साइड यूनाइटेड मोहगांव ने अपने - अपने मैच जीते। पहला मैच पदमी बॉयज पदमी और नैनपुर के बीच खेला गया। इस मैच में पदमी बॉयज पदमी की टीम 1 के मुकाबले 3 गोल से विजय रही। दूसरा मैच रिवर साइड यूनाइटेड मोहगांव और आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब टिकरिया के बीच खेला गया। इस मैच में रिवर साइड यूनाइटेड मोहगांव की टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखे हुए टिकरिया को 4/0 से शिकस्त दी। गुरुवार को प्रतियोगिता के सेमीफइनल खेले जायेगे। पहला सेमी फाइनल मैच नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब, मंडला और आज़ाद टिकरिया के बीच दोपहर 2 बजे से खेला जायेगा। इसके तत्काल दूसरा सेमी फइनल रिवर साइड यूनाइटेड, मोहगांव और नैनपुर बीच खेला जायेगा। vivekananda-open-league-semi-finals-of-district-level-football-competition-tomorrow इस अवसर पर इस अवसर पर रामकृष्ण सेवाश्रम के स्वामी जी, जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी रविंद्र ठाकुर, कोतवाली थाना प्रभारी प्रदीप सोनी, वरिष्ठ खिलाडी सैयद कमर अली, पुरषोत्तम उसराठे, अनिल मिश्रा, शैलेश दुबे, मतीन खान, सलीम खान, कुलदीप कछवाहा, जावेद खान, मुईद खान, देवेंद्र मिश्रा, संदीप मिश्रा सहित बड़ी संक्षा में खेल प्रेमी उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता के आयोजन में पंकज उसराठे, आरिफ़ खान, अभिषेक यादव, मुजबी हसन, प्रथम चौकसे, प्रकाश नंदा, राजा मिश्रा, विनय वरदानी, जुनैद खान आदि उल्लेखनीय भूमिका का निर्वाहन कर रहे है। रामकृष्ण सेवाश्रम फुटबॉल आयोजन समिति ने सभी खेल प्रेमियों से अनुरोध किया है कि वे महात्मा गांधी स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।