समाज को समर्थ और संपन्न बनाने के लिए महिला साक्षरता जरूरी - हर्षिका सिंह

समाज को समर्थ और संपन्न बनाने के लिए महिला साक्षरता जरूरी - हर्षिका सिंह

समाज को समर्थ और संपन्न बनाने के लिए महिला साक्षरता जरूरी - हर्षिका सिंह

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए विविध आयोजन

Women literacy is necessary to make the society capable and prosperous - Harshika Singh मण्डला- समाज को समर्थ और संपन्न बनाने के लिए महिलाओं की साक्षरता जरूरी है। एक साक्षर महिला ने केवल स्वयं का विकास करती है बल्कि वह परिवार और समाज के विकास में भी सहभागी बनती है। शिक्षा महिला सशक्तिकरण की प्रथम कड़ी है। यह बात कलेक्टर हर्षिका सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला साक्षरता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में कही।

खेती-किसानी और गांव की महत्वपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करें लिंक...

जागत गांव डाट काम

इस अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि शिक्षा के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। जिले में महिलाओं को लेकर सकारात्मक वातावरण है, आवश्यकता है सम्मिलित प्रयास कर महिलाओं को शिक्षा एवं रोजगारमुखी योजनाओं से जोड़ने की। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं का आव्हान करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि वे अभी से अपनी मंजिल निर्धारित करते हुए समुचित प्रयास शुरू करें। दृढ़निश्चय लेकर मन बनाने बस की आवश्यकता है, रास्ते स्वयं बन जाते हैं। कलेक्टर ने अपने संबोधन में वित्तीय साक्षरता सहित महिलाओं के उत्थान के लिए जिला स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने कहा कि महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में मुकाम हासिल कर स्वयं को प्रमाणित किया है। उन्होंने कहा कि सफल महिलाओं को अपना आदर्श बनाकर योजनाबद्ध प्रयास करने पर सफलता निश्चित रहती है। जिला पेंशन अधिकारी अनामिका उपाध्याय ने कहा कि महिलाएं सकारात्मक सोचते हुए अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं। Women literacy is necessary to make the society capable and prosperous - Harshika Singh

महिलाओं को दी गई उपयोगी जानकारियाँ -

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं से संबंधित उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। डॉ. रंजना मरावी द्वारा महिला स्वास्थ्य, संतुलित आहार तथा बालिकाओं के शरीर में आने वाले बदलाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र की केतकी धूमकेती ने पोषणवाटिका, किचिन गार्डन आदि के संबंध में जानकारी देते हुए महिलाओं को कृषि एवं उद्यानिकी गतिविधि के माध्यम से परिवार के आमदनी में सहभागी बनने का आव्हान किया। पार्षद एवं अधिवक्ता शालिनी सुनेरी ने महिलाओं से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में महिला हिंसा, छेड़खानी जैसे अपराधों के लिए टोलफ्री नंबर- 1090 पर मिलने वाली सहायता के संबंध में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने उपस्थित लोगों को बेटी बचाओ ’बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बालिकाओं को संरक्षित तथा शिक्षित करने की शपथ दिलाई।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित -

कार्यक्रम में कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा शिक्षा, खेलकूद, पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाआंे को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि सम्मान से भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि महिला उत्थान के लिए किए गए कार्य महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील के पत्थर साबित होंगे।

बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनायेगा अपराजिता अभियान -

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने अपराजिता अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत् बालिकाओं को जूडो कराटे सहित आत्मरक्षा के विविध गुर सिखाए जाएंगे। अभियान के तहत् जिले के विभिन्न अंचलों, स्कूल, कॉलेज में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं को हिंसा, छेड़खानी आदि गतिविधियों से बचने आत्मरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ -

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिकों ने हस्ताक्षर कर महिलाओं तथा बच्चियों की सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत् पात्र बालिकाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

ये रही उपस्थित -

जिला योजना भवन में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्वेता तड़वे एवं जिला पेंशन अधिकारी अनामिका उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों की महिला अधिकारी, महिला पार्षद, स्वयंसेवी संगठनों की प्रतिनिधि तथा किशोरी बालिकाएँ उपस्थित रहीं।