अंगद बेदी की शादी पर एक्स-गर्लफ्रेंड नोरा फतेही यह बोलीं

उस वक्त सभी लोग हैरान रह गए थे जब नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने जल्दबाज़ी में अपनी शादी की अनाउंसमेंट की और फिर शादी भी कर ली। किसी को अंदाज़ा भी नहीं था कि जिस अंगद बेदी के अफेयर के चर्चे ऐक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ थे, वह नेहा धूपिया के साथ यूं शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

हालांकि इस बारे में हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब नोरा फतेही से अंगद बेदी की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अंगद को पहचानने से इनकार कर दिया और कहा कि वह नहीं जानतीं कि अंगद कौन हैं और उन्हें इससे कोई फर्क भी नहीं पड़ता कि अंगद की लाइफ में क्या चल रहा है।


बता दें कि नोरा फतेही और अंगद बेदी के अफेयर के खूब चर्चे थे। दोनों सोशल मीडिया पर भी अपनी फोटोज़ खूब शेयर करते थे, लेकिन कुछ दिन पहले ही नोरा और अंगद से एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अन्फॉलो कर दिया था...और अब जो नोरा ने कहा है उससे तो यही लगता है कि दोनों के बीच अब किसी भी तरह का रिश्ता नहीं हैं।