अनियमित कर्मचारियों की छटनी के विरोध में हड़ताल

अनियमित कर्मचारियों की छटनी के विरोध में हड़ताल

रायपुर
छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ  द्वारा अनियमित कर्मचारियों की छटनी पर तत्काल रोक लगाने व बाहर किए गए अनियमित कर्मचारियों की बहाली किए जाने को लेकर राजधानी के धरना स्थल पर प्रदेश के हजारों अनियमित कर्मचारी एक जुट हुए। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद साहू व प्रदेश प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंग राजपूत ने बताया कि अलग-अलग विभाग से अब तक लगभग 5 हजार अनियमित कर्मचारियों की छटनी की जा चुकी है और छटनी निरन्तर जारी है जबकि कांग्रेस के घोषणा पत्र में नियमितीकरण किया जायेगा कहा गया था।

महासंघ के संरक्षक विजय कुमार झा और प्रदेश सचिव राजकुमार कुशवाहा ने बताया कि प्रदेश में 2 लाख अनियमित कर्मचारी है जिन्हें नियमित किया जाना है और अनियमित कर्मचारियों को 62 वर्ष की नौकरी की सुरक्षा प्रदान की जावे जिसमें सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आयेगा। अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की सकारात्मक पहल नहीं की गई इससे व्यथित होकर आंदोलन के अलावा अनियमित कर्मचारियों के पास कोई रास्ता नहीं बचा है।