अभिभाषक संघ ने समझा वीवीपेट मशीन का कार्य
खरगौन
सोमवार को न्यायालय परिसर स्थित अभिभाषक संघ ने विधानसभा निवार्चन 2018 में प्रयोग की जाने वाले वीवीपेट मशीन के कार्य के बारे में समझा। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार को न्यायालय परिसर स्थित अभिभाषक संघ के कक्ष में मास्टर ट्रेनर्स एसके सांयाल द्वारा अभिभाषक संघ को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया कि इस बार विधानसभा निर्वाचन 2018 में वीवीपेट का पहली बार प्रयोग होने जा रहा है। मतदान करने के बाद पर्ची निकलेगी जो वीवीपेट के विंडों में 7 सेंकड तक दिखाई देगी। पर्ची में प्रत्याशी का नाम, चुनाव चिन्ह व क्रमांक अंकित रहेगा। इससे नागरिकों को यह पता चलेगा कि उसने किस प्रत्याशी को मत किया है।
bhavtarini.com@gmail.com 