आज खत्म हो रही है CBI हिरासत, SC में भी सुनवाई, चिदंबरम का क्या होगा?

आज खत्म हो रही है CBI हिरासत, SC में भी सुनवाई, चिदंबरम का क्या होगा?

नई दिल्ली
पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता पी. चिदंबरम इन दिनों आईएनएक्स मीडिया मामले में जांच एजेंसियों के शिकंजे में हैं. दिल्ली हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिलने के बाद सीबीआई ने चिदंबरम को हिरासत में लिया, अदालत द्वारा मिली कस्टडी आज खत्म हो रही है. चिदंबरम से जुड़ा मामला आज सुप्रीम कोर्ट में सुना जाएगा, जहां सीबीआई की गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है.
दिल्ली हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत ना मिलने के बाद नाटकीय अंदाज में सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था. कांग्रेस पार्टी की तरफ से इसपर काफी हंगामा किया गया था, राहुल गांधी-प्रियंका गांधी हर कोई चिदंबरम के सपोर्ट में खड़ा था. 
आज खत्म होगी सीबीआई की कस्टडी
शुक्रवार को सीबीआई को पी. चिदंबरम की चार दिन की कस्टडी मिली थी. राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने पी. चिदंबरम को जमानत देने से इनकार किया, अब उनकी हिरासत आज खत्म हो रही है. ऐसे में सीबीआई की टीम उन्हें फिर कोर्ट में पेश करेगी और हिरासत बढ़ाने की मांग करेगी. सीबीआई पी. चिदंबरम की पांच दिन की और कस्टडी मांग सकती है. 
सुप्रीम कोर्ट में सुना जाएगा मामला
सीबीआई ने इस मामले में जिस तरह पूर्व केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार किया, उससे उनके वकील खफा हैं. वकीलों का कहना है कि सीबीआई के पास कोई सबूत नहीं हैं, इसी वजह से उन्हें तुरंत छोड़ देना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट में आज सीबीआई की गिरफ्तारी और ईडी मामले में अंतरिम जमानत के मसले पर सुनवाई होनी है.
INX मीडिया केस में आज सुनवाई