आज छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए हुंकार भरेंगी स्मृति ईरानी, कई सभाओं को करेंगी संबोधित

रायपुर
भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कल छत्तीसगढ़ आ रही हैं। तय कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय मंत्री दोपहर 12.00 बजे दिल्ली से स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगीं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री दोपहर 12.50 बजे धरमजयगढ़ विधानसभा पहुंचेंगी। इसके बाद दोपहर 1.55 बजे जैजैपुर विधानसभा,जांजगीर-चांपा जाएंगी।
3.10 बजे बाजार चौक धमधा विधानसभा साजा, जिला दुर्ग। शाम 4.10 बजे हथौद करहीबदर, संजारी बालोद विधानसभा जिला बालोद। शाम 5.25 बजे अर्जुंदा गुण्डरदेही विधानसभा, जिला बालोद में विशाल आमसभाओं को सम्बोधित करेंगी। इसके बाद ईरानी शाम 7.30 बजे रायपुर पहुंचेंगीं व शाम 7:40 बजे दिल्ली प्रस्थान करेंगीं।