ईद का चांद दिखा, देश भर में कल मनाया जाएगा ईद-उल-फितर

ईद का चांद दिखा, देश भर में कल मनाया जाएगा ईद-उल-फितर

नई दिल्ली
देशभर में बुधवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। मंगलवार शाम को ईद का चांद दिखा, जिसका बेसब्री से इंतजार था। ईद के दिन सभी एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते हैं और अमन व बरक्कत की दुआ मांगते हैं। बता दें कि साल में 2 बार ईद मनाई जाती है। यह ईद ईद-उल-फितर के नाम से जानी जाती है। दूसरा ईद ईद-उल-अजहा या बकरीद के नाम से जाना जाता है।


रमजान के मुकद्दस माह के खत्म होने के बाद ईद-उल-फितर मनाया जाता है। इस दिन मीठे पकवान खासकर सेवइयां बनाई जाती हैं। सऊदी अरब में एक दिन पहले ही चांद दिखा था, इसलिए वहां 4 जून को ही ईद मनाई गई।