उद्योगपति रतन टाटा की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती!

उद्योगपति रतन टाटा की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती!

मुंबई, देश के जाने माने उद्योगपति, टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा की हालत गंभीर होने पर उन्हें मुंबई के एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बुधवार को दो सूत्रों के हवाले से दी।

रतन टाटा ने खुद अस्पताल में रुटीन जांच के लिए भर्ती होना बताया था

रतन टाटा ने सोमवार को लोगों को आश्वस्त किया था कि उम्र संबंधित स्वास्थ्य स्थितियों से जुड़ी नियमित चिकित्सा जांच के लिए वह अस्पताल में भर्ती हुए हैं। अब सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई है और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है।

मीडिया से गलत सूचना न फैलाने की अपील की थी

टाटा ने बीते सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में अफवाहों को खारिज किया था। उन्होंने उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया था, जिनमें कहा गया था कि वे गंभीर रूप से बीमार हैं। उन्होंने कहा था, "चिंता का कोई कारण नहीं है। मैं अच्छे मूड में हूं।" उन्होंने कहा कि उनकी नियमित चिकित्सा जांच चल रही है। उन्होंने लोगों और मीडिया से गलत सूचना फैलाने से बचने की अपील की थी।

2012 तक टाटा ग्रुप का नेतृत्व किया

रतन टाटा भारतीय उद्योग जगत की बड़ी हस्ती हैं। वह 1991 में भारत के सबसे बड़े कॉर्पोरेट समूहों में से एक टाटा संस के चेयरमैन बने और 2012 तक टाटा ग्रुप का नेतृत्व किया। उनकी लीडरशिप में टाटा समूह ने वैश्विक स्तर पर विस्तार किया, टेटली, कोरस और जगुआर लैंड रोवर जैसी प्रमुख कंपनियों का अधिग्रहण किया, जिससे टाटा घरेलू कंपनी से वैश्विक कंपनी में बदल गया।

दुनिया की सबसे सस्ती कार टाटा नैनो लॉन्च की

रतन टाटा के नेतृत्व में समूह ने दुनिया की सबसे सस्ती कार टाटा नैनो लॉन्च की। उन्होंने ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का विस्तार करके इसे वैश्विक IT लीडर बना दिया।

2012 में मानद चेयरमैन नामित किया गया

रतन टाटा ने 2012 में टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन बाद में उन्हें टाटा संस और टाटा मोटर्स और टाटा स्टील सहित अन्य समूह कंपनियों का मानद चेयरमैन नामित किया गया।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट