एक्टर सतीश कौल का हुआ निधन

नई दिल्ली
बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौल का शुक्रवार को कोरोना के चलते मुंबई में निधन हो गया। बॉलीवुड से लेकर पंजाबी फिल्मों और महाभारत धारावाहिक में भगवान इंद्र की भूमिका निभाने वाले सतीश कौशिक कोरोना से पीड़ित थे। अतिताभ बच्चन और दिलीप कुमार जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम कर चुके सतीश कौल की अचानक मौत से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा है। टीवी इंडस्ट्री और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने सतीश कौल के निधन पर सोशल मीडिया पर दुख जताया है। सतीश कौशिक ने लॉकडाउन में मांगी थी आर्थिक मदद सतीश कौल देशव्यापी लॉकडाउन से काफी प्रभावित हुए थे। उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब चल रही थी। तंगहाली के चलते उन्होंने लॉकडाउन में फिल्म इंडस्ट्री से वित्तीय मदद की भी गुहार भी लगाई थी।
65 साल के सतीश कौल ने बताया था कि पहले वह वृद्धाश्रम में रहा करते थे। लेकिन अब वह किराए के घर में रह रहे हैं। सतीश कौल ने कहा था 'मैं लुधियाना में किराए की छोटी सी जगह में रह रहा हूं। पहले में वृद्धाश्रम में रहता था लेकिन सत्या देवी के साथ यहां आ गया। सत्या देवी बीते कई सालों से उनकी देखभाल कर रही थीं। उन्होंने तब कहा था मेरी सेहत अब ठीक है। लेकिन लॉकडाउन से स्थिति और भी खराब हो गई है।' तंगहाली में भी बोले थे- मैं जीना चाहता हूं, मेरी मदद करो अपन दर्द बयां करते हुए सतीश कौशिक ने कहा था वह दवाइयों और मूलभूत सुविधाओं के लिए बहुत संघर्ष कर रहे हैं।
मुझे दवाई, घर का सामान और जरूरत की बाकी चीजों को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैं इंडस्ट्री के लोगों से मदद करने की अपील करता हूं। मुझे एक अभिनेता के तौर पर काफी प्यार मिला है, मुझे एक इंसान के तौर पर जरूरत के लिए थोड़े ध्यान की जरूरत है।' कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन से उनकी परिस्थिति बहुत गंभीर हो गई थी। सतीश कौल ने अपनी तंगाहाली में कहा था वो जीना चाहते हैं। सतीश कौल का करियर सतीश कौल ने मुंबई से पंजाब आने के बाद लुधियाना में साल 2011 ने अभियन करना शुरू किया था। लेकिन वो अधिक सफल नहीं हुए। इसके बाद वो पटियाला के एक विश्वविद्यालय में काम करने लगे थे। अपने एक्टिंग स्कूल के बारे में सतीश ने कहा, 'जो भी काम मैं कर रहा था वह 2015 में मेरी हिप बोन में फ्रैक्टर आने के बाद प्रभावित होने लगा। मैं ढ़ाई साल तक अस्पताल के बेड पर था। फिर मैं वृद्धाश्रम गया, जहां मैं दो साल तक रहा।