ऐक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हॉट अंदाज

ऐक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हॉट अंदाज

मशहूर टीवी ऐक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। दिव्यांका ने अपने टीवी डेब्यू के साथ ही इस बात का अहसास करा दिया था कि वह आगे चल कर एक बहुत बड़ी स्टार बनने वाली हैं। दिव्यांका को पहचान उनके सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' ने दिलाई। इसके बाद दिव्यांका त्रिपाठी को दर्शकों ने टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में भी काफी पसंद किया। इतना ही नहीं हाल ही में दिव्यांका को जानी-मानी मैग्जीन फोर्ब्स ने 100 टॉप इंडियन सिलेब्रिटीज की सूची में भी स्थान दिया है। दिव्यांका वैसे तो अपने सीरियल में किरदार के मुताबिक गेटअप में नजर आती हैं, लेकिन असल जिंदगी की अगर बात करें तो दिव्यांका किसी भी फैशन डीवा से कम नहीं। बीटाउन के अलावा दिव्यांका के करोड़ों फैंस भी उनके स्टाइल के दीवाने हैं। आइये देखते हैं दिव्यांका की कुछ ऐसी ही तस्वीरें जिनमें दिव्यांका बेहद हॉट और खूबसूरत लग रही हैं।