ओम बिड़ला से मिलीं लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन

ओम बिड़ला से मिलीं लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन

भोपाल
लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने लोकसभा स्पीकर पद के लिए एनडीए उम्मीदवार ओम बिड़ला से दिल्ली में मुलाकात की। सुमित्रा महाजन ने ओम बिड़ला के गले में माला डाल उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही दोनों में लंबी बातचीत भी हुई।

17वीं लोकसभा में अध्यक्ष पद के लिए एनडीए राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिड़ला को उम्मीदवार बनाया है। ओम बिड़ला दूसरी बार सांसद बने हैं। उनकी जीत तय मानी जा रही है। निर्वाचन के बाद ओम बिड़ला राजस्थान से लोकसभा अध्यक्ष बनने वाले पहले सांसद होंगे। इंदौर की सांसद रहीं सुमित्रा महाजन 16वीं लोकसभा में अध्यक्ष थीं। इस बार सुमित्रा महाजन चुनाव नहीं लड़ी हैं। वे इंदौर से आठ बार सांसद रही हैं।

बिड़ला से मिलने पहुंचीं
सुमित्रा महाजन दिल्ली में ओम बिड़ला के आवास पर पहुंचीं और उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई दीं। सुमित्रा ने उनके गले में माला डाला तो लोकसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ओम बिड़ला ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। उसके बाद दोनों में लंबी बात भी हुई। सुमित्रा महाजन की बातों पर ओम बिड़ला मुस्कुराते नजर आए। माना जा रहा है कि सुमित्रा महाजन ने उन्हें संसदीय कार्य को लेकर कई सुझाव भी दिए हैं।