कपिल देव ने भी CAC से दिया इस्तीफा, शांता रंगास्वामी पहले ही छोड़ चुकी हैं पद

कपिल देव ने भी CAC से दिया इस्तीफा, शांता रंगास्वामी पहले ही छोड़ चुकी हैं पद

नई दिल्ली

शांता रंगास्वामी के बाद कपिल देव ने भी क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एथिक्स ऑफिसर डीके जैन ने क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के तीनों सदस्यों को नोटिस भेजा था, जिसके एक दिन बाद ही शांता रंगास्वामी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और अब कपिल देव ने भी उन्हीं की राह पर चलते हुए इस्तीफा सौंप दिया है. सीएसी के तीसरे सदस्य अंशुमन गायकवाड़ हैं.

कपिल ने पद छोड़ने की वजह का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) को ई-मेल कर अपने फैसले की जानकारी दी. कपिल देव ने सीओए प्रमुख विनोद राय और बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी को ई-मेल में लिखा, 'खास तौर पर पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच का चयन करने के लिए एड-हॉक सीएसी का हिस्सा बनना खुशी की बात थी. मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है.'