खड़े कंटेनर में घुसी कार चार की मौत

खड़े कंटेनर में घुसी कार चार की मौत

राजगढ़

 गुरुवार सुबह कंटेनर और कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। मृतकों में दो लोग महाराष्ट्र और दो लोग उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे। सभी लोग रायबरेली से नासिक, मालेगांव में स्थित एक फैक्टरी में काम करने जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक रायबरेली से 11 लोग कार क्रमांक MH 17 AJ 1861 में सवार होकर नासिक, मालेगांव जा रहे थे। यहां ये लोग किसी फैक्टरी में काम करने जा रहे थे। सुबह करीब 8 बजे उदनखेड़ी में हाइवे पर कंटेनर क्रमांक MP07 GA 8554 ने कार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में जाबिर खान निवासी रायबरेली, मोहम्मद हुसैन निवासी प्रतापगढ़ और मालेगांव निवासी वसीम और एक अन्य की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद कंटेनर चालक फरार हो गया।