गूगल ने छत्तीसगढ़ के मोर बिजली ऐप को दिया 4.3 स्टार रेकिंग

गूगल ने छत्तीसगढ़ के मोर बिजली ऐप को दिया 4.3 स्टार रेकिंग

रायपुर
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भयंकर महामारी का रूप ले रहे कोरोना वाइरस के संक्रमण को रोकने हेतु बिजली उपभोक्ताओं के हित में पॉवर कंपनी ने कारगर कदम उठाये है। विद्युत विषयक समस्याओं के निदान हेतु मैदानी अमले को मुस्तैद किया गया है। उपभोक्ताओं को बिजली दफ्तर आने-जाने से बचने के लिए मोर बिजली ऐप की नि:शुल्क सुविधा के लिए मुहैया कराई गई। इस एप को गूगल प्ले स्टोर में जाकर निम्नदाब उपभोक्तागण नि:शुल्क डाउनलोड कर सकते है जिसे सीएसपीडीसीएल मोर बिजली या मोर बिजली लिखकर सर्च करके इंस्टाल किया जा सकता है। इस एप को गूगल द्वारा 4.3 स्टार रेकिंग प्रदान की गई है। उक्त जानकारी पॉवर कंपनीज के अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसम्पर्क) विजय मिश्रा ने दी।

नया बिजली कनेक्शन लेने में उपभोक्ताओं को होने वाली कठिनाईयों और बिचैलियों से उपभोक्ताओं को बचाने के मामले को कंपनी प्रबंधन ने गंभीरता से लिया हैं। ऐसे प्रकरणो के संबंध में पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक हर्ष गौतम सहित रायपुर के मुख्य अभियंता आर.ए.पाठक ने साफ कहा कि बिजली कनेक्शन लेने तथा अन्य कार्यों के लिए वाजिब शुल्क निर्धारित हैं। किसी भी अधिकारी-कर्मचारी द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की मांग की जाती है तो सप्रमाण उसकी जानकारी मिलने पर सख्त कार्यवाही अविलम्ब की जावेंगी। उन्होंने उपभोक्ताओं को बिचैलियों के झांसे में आने के बजाय मोर बिजली एप से नये कनेक्शन के लिए आवेदन करने पर जोर दिया।

आगे एजीएम मिश्रा ने बताया कि बिजली कनेक्शन लेने हेतु मोर बिजली एप के माध्यम से आवश्यक सभी दस्तावेजों के साथ आॅनलाइन आवेदन करने पर उपभोक्ताओं को शीघ्र विद्युत कनेक्शन दिया जाता हैं। नया कनेक्शन लेते समय उपभोक्ताओं को विद्युत खम्भें से घर तक सर्विस लाईन के साथ साथ मीटर बोर्ड, कट आउट एवं अन्य फिटिंग सामग्री की व्यवस्था स्वयं करनी होती है। नया कनेक्शन हेतु सभी कार्रवाई पूर्णता के उपरान्त भी अनावश्यक विलम्ब किया जाता है अथवा कार्य में कोताही की जा रही हो तो उपभोक्तागण सीधे रायपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता आर ए पाठक के मोबाइल नंबर 98262-17363, अधीक्षण अभियंता ए के लखेरा मोबाइल नंबर 94243-38075 एवं अधीक्षण अभियंता सी.एच.मरकाम (शहर वृत्त-दो)  मोबाइल नंबर 94242-20002 पर सम्पर्क कर सकते है।