घर के CCTV में दिखा एलियन जैसा प्राणी, जो देखा वो देखता ही रह गया...

घर के CCTV में दिखा एलियन जैसा प्राणी, जो देखा वो देखता ही रह गया...

ये दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। यहां पर आए दिन नए नए रहस्य सामने आते ही रहते हैं। कई बार हैरान करने वाली खबर आती है तो कई बार किसी के दिमाग की खुराफात साबित होती है। अक्सर हम जब भी आकाश की तरफ देखते है तो मन में ये सवाल जरूर उठता है कि क्या ब्रह्माण में लोग रहते है। इन सवालों लेकर अभी तक रहस्य बना हुआ है। कुछ तस्वीरें कुछ वीडियों आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। 

कुछ रहस्य बने हैं तो कुछ लोगों के दिमाग की उपज साबित होती हैं। इस बार भी सोशल मीडिया पर एक अजीब से जीव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। बता दें, एक महिला ने अपने घर के बाहर लगे सिक्योरिटी कैमरे में कैद एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में एक अजीब सा इंसान की तरह दिखने वाला प्राणी नजर आ रहा है। 

विवियन गोमेज नामक इस महिला ने लिखा कि जब रविवार की सुबह घर के बाहर लगे सीसीटीवी पर नजर पड़ी तो उसमें एक अजीब सी परछाई देखी। जो पहले दरवाजे के तरफ से आ रही थी लेकिन बाद में कार के पास चली गई। उसके चलने का तरीका भी बेहद अजीबोगरीब था।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने वाले अलग-अलग तर्क से बयां कर रहे हैं। विवियन गोमेज से इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही किसी ने इसे elf (हैरी पॉटर का कैरेक्टर) बताया तो किसी ने गोबलिंग कैरेक्टर बता दिया। इस वीडियो को अब तक 10 मीलियन व्यूज मिल चुके हैं और हजारों लोग इस पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।

कुछ लोग इसे मजाक मान रहे है तो कुछ लोग इसे दूसरी दुनिया का जीव बता रहे है। यह सवाल अक्सर सभी के मन में उठ रहा है। लेकिन सवाल आज भी जस का तस बना है क्या इंसान के अलावा ब्रम्हांड में कोई और भी है।