घर में लगी भीषण आग, दो बच्चों की मौत

घर में लगी भीषण आग, दो बच्चों की मौत

जांजगीर
घर मे अपने 2 बेटों व भतीजे से साथ सो रहे ग्रामीण के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दुर्घटना से 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ग्रामीण व उसका 5 वर्षीय भतीजा घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें सीएससी अकलतरा पहुंचाया गया, यहां उनकी गंभीर हालत देख डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स रिफर कर दिया।


जानकारी के अनुसार अकलतरा थाना क्षेत्र के खिसोरा निवासी घनश्याम बंजारे छोटे भाई गोपी बंजारे व अपनी मां के साथ गांव में रहता है। बीती रात गोपी बंजारे अपने घर में बेटे वीरू (7), विवेक (5) व अपने भतीजे रोशन बंजारे (5) के साथ सोया था। देर रात छप्पर वाले घर में आग गई।

 

आग लगने से पूरा घर जल गया और घर के भीतर सो रहे वीरू व विवेक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गोपी बंजारे और उनका एक भतीजा सौ फीसदी झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अकलतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, तब घर जल चुका था, हालांकि फायर ब्रिगेड से आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। घटना के बाद पुलिस पहुंची और घर के भीतर 2 बच्चों की जली लाश को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला।


मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह भी मौके पर पहुंची और तमाम बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल आग कैसे लगी, यह स्प्ष्ट नहीं हो सका है, लेकिन घर के भीतर केरोसीन की बदबू आ रही थी।