छतरपुर में कपड़े उतारकर युवक की पिटाई का VIDEO वायरल, 10 दिन पहले हुई थी घटना

छतरपुर में कपड़े उतारकर युवक की पिटाई का VIDEO वायरल, 10 दिन पहले हुई थी घटना

छतरपुर
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) जिले में एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ है. सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुए इस वीडियो में कुछ लड़के एक युवक के कपड़े उतारकर उसकी प्लास्टिक के डंडे से पिटाई (Beating) करते दिख रहे हैं. पिटाई के दौरान पीड़ित युवक रहम की भीख मांगता रहा, पर किसी ने उसकी एक नहीं सुनी. पीड़ित युवक की पहचान संजय मिश्रा के रूप में हुई है.

दरअसल, गैंगवार (Gangwar) के चलते संजय मिश्रा नामक युवक का बीते 22 सितंबर को नौगांव थाना क्षेत्र के गुलाब शाह बाबा की मजार के पास से अपहरण (Kidnapping) कर लिया गया था. इसके बाद युवक को जंगल में ले जाकर अपहरणकर्ताओं ने उसके कपड़े उतारकर बेरेहमी से पिटाई की थी.

संबंधित मामले में एएसपी जयराज कुबेर ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पीड़ित संजय मिश्रा उर्फ़ भूरा को आरोपियों से छुड़ा लिया गया था. उन्होंने कहा कि मामले को अंजाम देने वाले 11 युवकों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर एक आरोपी (वसीम) को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

एएसपी ने कहा कि पकड़े गए एक आरोपी की निशानदेही पर बाकी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.