जिले मे धारा-144 लागू, कई मतदान केंद्रों पर महिलाएं कराएंगी मतदान
भोपाल
जिले की सातों विधानसभा में 46 महिला संचालित मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिसके तहत बैरसिया में तीन, उत्तर में चार, नरेला में 7, दक्षिण-पश्चिम में 9, मध्य में 6, गोविंदपुरा में 7 और हुजूर में 10 महिला पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर पी-1 से लेकर सुरक्षा कर्मी तक महिला कर्मचारी रहेंगी। इसके साथ इस पोलिंग बूथ पर बीएलओ भी महिला तैनात की जा सकती हैं।
जिले की सातों विधानसभाओं में 18 लाख 57 हजार 206 मतदाता 28 नवंबर को मतदान कर सकेंगे। इसमें 9 लाख 77 हजार 365 पुरूष मतदाता, 8 लाख 79 हजार 674 महिला मतदाता और 167 मतदाता थर्ड जेंडर के है। जिले की बैरसिया में 2 लाख 11 हजार दस, उत्तर में 2 लाख 34 हजार 3 सौ 78, नरेला में 3 लाख 9 हजार 5 सौ 96, दक्षिण पश्चिम में 2 लाख 15 हजार 7 सौ 49, मध्य में 2 लाख 35 हजार 3 सौ 16, गोविंदपुरा में 3 लाख 54 हजार 9 सौ 77 और हुजूर विधानसभा में 2 लाख 96 हजार 1 सौ 80 मतदाता वोटिंग करेंगे।
चुनाव को अब 24 घंटे से भी कम समय बचा है। 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थमने के साथ उम्मीदवारों द्वारा उम्मीदवारों के द्वारा मतदाताओं को प्रलोभन देने के संबंध में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर डॉ सुदाम खाडे ने धारा-144 लागू कर दी है। जिसके तहत सार्वजनिक बैठक, सभा, रैली पर रोक रहेगी। जिसमें पांच से अधिक लोगों के एक साथ कहीं आने-जाने पर रोक रहेगी। प्रचार अभियान के संबध में 48 घंटे के दौरान द्वार से द्वार के भ्रमण प्रतिबंधित नही होगा।
bhavtarini.com@gmail.com

