जीवीके कंपनी पर कर्मचारियों का वेतन लेकर भागने का आरोप

जीवीके कंपनी पर कर्मचारियों का वेतन लेकर भागने का आरोप


रायपुर। जीवीके कंपनी पर उसके ही कर्मचारियों ने वेतन लेकर भागने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत वहां कार्यररत कर्मचारियों ने थाने में दर्ज कराई है। बताया गया कि कंपनी 1500 कर्मचारियों का वेतन लेकर फरार हो गई हैं। जीवीके कंपनी छत्तीसगढ़ में एम्बुलेंस का संचालन करती थी।
पिछले 12 साल से प्रदेश में एम्बुलेंस 108 और 102 एम्बुलेंस संचालन का जिम्मा जीवीके कंपनी के पास था। वहीं अब उनके कर्मचारियों ने वेतन लेकर भागने का आरोप लगाया है।गत वर्ष ही इन एबुलेंस सेवाओं के संचालन का ठेका बदला गया है। कर्मचारियों का कहना है ठेका बदलने के बाद जब उन्होंने अपने वेतन की मांग की तो  इसके पीछे यह कहा गया कि सरकार से पैसा नहीं मिले है। जब कर्मचारियों ने इसका पता लगाया तो खुलासा हुआ कि कंपनी उन्हें गुमराह कर रही है जिसके बाद परेशान कर्मचारियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।