डिंडोरी, नरसिंहपुर में जोरदार बारिश से बदला मौसम का मिजाज

जबलपुर
शहर में आज आधे घंटे की झमाझम बारिश हुई। बारिश से सड़कें तरबतर हो गईं। जबकि कुछ क्षेत्रों में सड़कों पर पानी जम गया। रविवार को भी शहर में जोरदार बारिश हुई थी। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह प्री मानसूनी बारिश का असर है। जबकि कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि तूफान वायु के वापस लौटने के चलते बारिश हो रही है। क्षेत्र के आसपास डिंडोरी, नरसिंहपुर और अन्य शहरों में भी जोरदार बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। इसके अलावा इंदौर में भी शाम को कई स्थानों पर बारिश हुई। पिछले दो दिनों से यहां रोज बारिश हो रही है। इससे लोगों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिली है। हालांकि अभी तक मानसून यहां नहीं पहुंचा है। इस बार इसके मध्य प्रदेश पहुंचने में कई दिनों की देरी हो सकती है।