तकनीकी शिक्षा संस्थानों में मल्टीपल एंट्री मल्टीपल एग्जिट सिस्टम लागू
भोपाल
मप्र के तकनीकी शिक्षा संस्थानों में मल्टीपल एंट्री मल्टीपल एग्जिट सिस्टम लागू होगा। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में हुई बैठक में आरजीपीवी सहित तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विभाग के अधिकारी व पॉलिटेक्निक के प्राचार्य शामिल हुए। जहां सिस्टम को लागू करने के लिए कोर्स का स्ट्रक्चर तैयार करने पर चर्चा हुई, जिसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद इसे डिप्लोमा इंजीनियरिंग स्तर के दो कोर्स के साथ लागू किया जाएगा। इसके बाद अंडर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में लागू होगा। मल्टीपल एंट्री मल्टीपल एग्जिट सिस्टम के तहत छात्र तकनीकी कोर्स में एडमिशन लेता है और एक साल पढ़ने के बाद छोड़ देता है तो उसे एक साल का सर्टीफिकेट मिलेगा।
bhavtarini.com@gmail.com

