द कपिल शर्मा शो में फिर दिखेंगे सुनील ग्रोवर?

हाल ही में 'रिंकू भाभी' फिर दिखी हैं। 'द कपिल शर्मा शो' वाली 'रिंकू भाभी' तो आपको याद ही होंगी। वही दबंग रिंकू भाभी जो सुनील ग्रोवर बनते थे। सुनील ग्रोवर ने रिंकू भाभी के रूप में लोगों का खूब मनोरंजन किया था। सुनील रिंकू भाभी के रूप में एक शादी समारोह में प्रदर्शन किया और लोगों को खूब हंसाया। अब यह कयास लगाया जा रहा है कि हो सकता है द कपिल शर्मा शो में रिंकू भाभी की वापसी हो जाए।
रिंकू भाभी के कपड़े पहने सुनील 'मेरे पति मुझे प्यार नहीं करते...', गाते हुए देखे गए। वह मेहमानों में से एक से पूछने जाते हैं कि 'राखी अपने पति को कैसे प्यार करते हैं, प्लीज बताएं...' मेहमान जवाब देती हैं मुझे शर्म आती है। इस पर सुनील कहते हैं कि 'बस यही है जो मुझे नहीं आती...।'
ध्यान रहे कि सुनील और कपिल शर्मा में 2017 में विवाद हुआ था, जिसके बाद सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया था। दोनों के बीच फ्लाइट में झगड़ा हुआ था।