निकाय चुनाव: बैठक के लिए चुनाव तारीखों के एलान का इंतजार
भोपाल। भाजपा प्रदेश नगर निकाय चुनाव प्रबंध समिति के गठन के बाद अब इसकी बैठक के लिए चुनाव तारीखों के एलान का इंतजार है। तारीख एलान होने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा समिति की पहली बैठक लेंगे। इसके बाद तय गाइडलाइन के आधार पर प्रबंध समिति चुनावी रणनीति को प्रदेश में निकाय, जिला और प्रदेश स्तर पर लागू करने के लिए काम करेगी।
नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति द्वारा प्रदेश के हर जिले और निकाय के प्रभारियों की घोषणा के बाद निकाय वार चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने सुझाव मंगा लिए हैंं। जिलों में हुई बैठक के बाद पार्टी नेताओं के सुझाव आने के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शर्मा द्वारा किए जा रहे नगर निगमों के प्रवास में भी सुझाव मिल रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया में व्हाट्सएप नम्बर जारी कर भी सुझाव मांगे गए हैं। इन सभी सुझावों को एकजाई किया जा रहा है। बताया गया कि चूंकि सुझाव आने का क्रम जारी है, इसलिए अभी इसे फाइनल नहीं किया गया है। जो सुझाव आएंगे, उसमें स्थानीय और प्रदेश स्तर के मुद्दों के आधार पर चुनाव घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि चुनाव प्रबंध समिति की औपचारिक बैठक के बाद निकाय चुनाव की प्लानिंग एक्जीक्यूट करने में तेजी आएगी।
एक हफ्ते पहले बनाई है कमेटी: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने एक हफ्ते पहले निकाय चुनाव के लिए प्रदेश स्तरीय नगरीय निकाय चुनाव प्रबंध समिति का गठन किया है।
bhavtarini.com@gmail.com

