निमार्णाधीन स्काई वॉक को ढहाने के विकल्प का परीक्षण

निमार्णाधीन स्काई वॉक को ढहाने के विकल्प का परीक्षण

रायपुर
निमार्णाधीन स्काईवॉक को ढहाने के विकल्प का परीक्षण किया जा रहा है। यह जानकारी पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। जनता कांग्रेस की सदस्य श्रीमती डॉ. रेणु जोगी के सवाल के जवाब में पीडब्ल्यूडी मंत्री ने बताया कि रायपुर में निमार्णाधीन स्काईवॉक की कुल लंबाई 1470 मीटर है। शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग की ओर 616 मीटर, अंबेडकर अस्पताल की ओर 590 मीटर और शास्त्री  चौक के रोटरी विभाग में 266 मीटर की लंबाई में निर्माण होना है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में करीब 50 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण के लिए बजट अनुमान 77 करोड़ 10 लाख की स्वीकृति प्राप्त है। 36 करोड़ 44 लाख से अधिक व्यय हो चुका है। एक पूरक प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने बताया कि स्काईवॉक के अनुपयोगी होने पर शासन ने स्काईवॉक ढहाने के अलावा अन्य विकल्पों का परीक्षण कर रही है।