नेशनल लोक अदालत का आयोजन 08 सितम्बर को
बेमेतरा
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार 08 सितम्बर 2018 को सभी मामलों से संबंधित नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय परिसर बेमेतरा, व्यवहार न्यायालय साजा में किया जावेगा। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री महादेव कावरे ने जिले के सभी चार एस.डी.एम., जनपद पंचायत के सी.ई.ओ., नगरीय निकाय के सी.एम.ओ. को इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है। उक्त लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, एन.आई. एक्ट यू/एस. 138ए बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, वैवाहिक एवं श्रम विवाद, भू-अर्जन प्रकरण, विद्युत एवं जल बिल एवं अन्य सर्विस मेटर एवं अन्य व्यवहारवाद प्रकरण एवं अन्य राजीनामा योग्य प्रकरण रखे जावेंगे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में 31 मार्च 2018 की स्थिति में विच्छेदित निष्क्रिय उपभोक्ताओं के लंबित विद्युत देयकों में शामिल अधिभार की राशि में छूट हेतु प्रोत्साहन योजना 2018 प्रभावशील है। योजना के अंतर्गत निम्न दाव के सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के निष्क्रिय बकाया राशि वालो पर अधिभार की छूट प्रदान की गई है। संपूर्ण सरचार्ज राशि की छूट उपभोक्ताओं को तभी प्राप्त हो सकेगी तब उसके द्वारा संपूर्ण मूल राशि का भुगतान एक मुश्त अथवा किश्तों में कर दिया जावेगा।
जो भी पक्षकार राजीनामा के माध्यम से अपने लंबित प्रकरणों को लोक अदालत के माध्यम से निराकरण कराना चाहते है वे पक्षकार अपने प्रकरण को संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु निवेदन कर सकते है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के.पी.एस. भदौरिया ने बताया कि न्यायालय में प्रस्तुत होने वाले मामले जिनमें कोर्ट फीस चस्पा है। उन प्रकरणों में लोक अदालत के माध्यम से निराकरण होता है उक्त प्रकरणों में कोर्ट फीस वापसी का प्रावधान है, साथ ही लोक अदालत में निराकरण होने वाले प्रकरणों में किसी भी न्यायालय में अपील स्वीकार्य नहीं होती। नेशनल लोक अदालत की विस्तृत जानकारी हेतु जिला एवं तहसील स्तर के प्रबंध कार्यालय, व्यवहार न्यायालय साजा, लीगल एड क्लीनिक कार्यालय कलेक्टेªट बेेेमेतरा, जनपद पंचायत बेमेतरा, नवागढ़, बेरला, साजा, नगर पंचायत मारो, थानखम्हरिया, देवकर, परपोड़ी, एवं अन्य ग्राम पंचायत के लीगल एड क्लीनिक के अधिवक्ता एवं पैरालीगल वॉलीण्टियर्स के द्वारा जानकारी प्राप्त कर सकते है।
bhavtarini.com@gmail.com 