पंचायत मंत्री सिसोदिया हुए होम कोरेंटाइन, हरदा कलेक्टर कोरोना पॉजिटिव

भोपाल
पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने खुद को होम कोरेंटाइन कर लिया है। मंत्री सिसोदिया राजगढ़ दौरे के दौरान एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ गए थे। ट्वीट के जरिये उन्होंने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एहतिहातन यह फैसला लिया है। वे पूर्व में कोरोना पाजिटिव रह चुके हैं। इधर हरदा कलेक्टर संजय गुप्ता पिछले चार दिन से कोरोना पॉजिटिव होने के बाद होम आइसोलेशन में कोरोना गाइडलाइन का पालन कर उपचार करा रहे हैं।
बताया गया कि गुप्ता के बेटे को भी कोरोना हुआ है। इसके पहले झाबुआ कलेक्टर रोहित सिंह कोरोना पाजिटिव होने के बाद गंभीर हो गए थे और उनका इलाज इंदौर के निजी अस्पताल में चल रहा है। कल शासन ने उनकी जगह सोमेश मिश्रा को झाबुआ का नया कलेक्टर बनाया है। दूसरी ओर सागर कलेक्टर दीपक सिंह भी होम आइसोलेशन में हैं। उनके पिता और बेटे कोरोना पाजिटिव हैं। सिंह घर से ही व्यवस्थाओं की मानीटरिंग कर रहे हैं। इसके पहले जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को भी कोरोना हो चुका है।