पत्‍नी ली ऐल्‍टन से अलग होने की अरुणोदय सिंह ने की घोषणा

पत्‍नी ली ऐल्‍टन से अलग होने की अरुणोदय सिंह  ने की घोषणा

ऐक्‍टर अरुणोदय सिंह ने शनिवार को बताया कि उन्‍होंने और उनकी पत्‍नी ली ऐल्टन ने अलग होने का फैसला किया है। इसकी जानकारी ने ऐक्‍टर ने इंस्‍टाग्राम पर दी। बता दें, दोनों की शादी को दो साल से ज्‍यादा का वक्‍त हो चुका था।

अरुणोदय ने लंबी-चौड़ी पोस्‍ट में बताया कि प्‍यार में वे अच्‍छे थे लेकिन वास्तविकता से बच नहीं सकते थे। तमाम अच्‍छे प्रयासों के बावजूद उनके बीच कुछ काम नहीं कर सका और चीजें ठीक नहीं हो पाईं।

अरुणोदय ने लिखा, 'मैं यह कुछ समय के लिए नहीं लिख रहा हूं। इसके पीछे एक कारण है जो कि दुख भरा है। मेरी शादी खत्म होती दिख रही है।'

अरुणोदय ने पोस्‍ट में आगे लिखा, 'हम प्‍यारे में बहुत अच्‍छे थे लेकिन वास्तविकता से नहीं बच सके। तमाम कोशिशों, प्रफेशनल काउंसलिंग और मौजूदा ट्रायल सेपरेशन के बाद भी हमारे बीच हुए फंडामेंटल डिफरेंसेस का कुछ नहीं हो सका। बुद्धिमानी इसी में लगी कि अलग हो जाएं। मुझे लगता है कि हम दोनों और बेहतर डिजर्व करते हैं। हम इसे करुणा और गरिमा के साथ हल करने की कोशिश करेंगे।'

गौरतलब है कि अरुणोदय और कनैडियन ब्‍यूटी ली ऐल्‍टन की दिसंबर 2016 में हिंदू रीति-रिवाजों से मध्‍य प्रदेश के भोपाल में ग्रैंड शादी की थी। ली का गोवा में खुद का एक कैफे है। दोनों की मुलाकात फिल्‍म 'आएशा' के सेट पर हुई थी।