पूर्व कॉन्स्टेबल मंत्री से बोला-IPS अफसरों की बीवियां करती हैं 'परेशान'
भोपाल
सरकार किसी की भी हो, मध्यप्रदेश में अफसरशाही का बोलवाला हमेशा रहता है. इसी अफसरशाही की मनमानी की पोल गृहमंत्री बाबा बच्चन के सामने एक पूर्व कांस्टेबल ने खोलकर रख दी है.अब बाला बच्चन और पूर्व कांस्टेबल की बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया है.बाला बच्चन ने न्यूज 18 से फोन पर बातचीत में वायरल ऑडियो की पुष्टि की है.
छोड़ना पड़ी नौकरी
सोशल मीडिया पर नीमच के नंद किशोर चौहान, जो पूर्व कांस्टेबल हैं, उनका और गृहमंत्री बाला बच्चन के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है.फोन पर गृहमंत्री ने बातचीत करते हुए नंद किशोर चौहान ने बताया कि उसने आईपीएफ अफसरों की प्रताड़ना से तंग आकर पुलिस की नौकरी छोड़ी है.
अफसरों की पत्नियों से तंग
नंद किशोर चौहान आईपीएस अफसरों की पोल खोलते हुए गृहमंत्री से कहा कि बंगले पर पुलिसकर्मियों को प्रताड़ित किया जाता है. उनकी पत्नियां घरेलू काम कराती हैं. तय संख्या से ज्यादा संख्या में पुलिसकर्मियों को बंगले पर तैनात किया जाता है.आईपीएस होने का रुतबा दिखाकर विभाग से नियम विरुद्ध सुविधाएं ली जाती हैं.
bhavtarini.com@gmail.com 