प्याज ने फिर दिखाए तेवर, आलू में गिरावट

प्याज ने फिर दिखाए तेवर, आलू में गिरावट

नई दिल्ली
सब्जियों के तेवर फिर तीखे हो गए हैं। खासतौर पर प्याज और आलू के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। प्याज के दामों में पिछले पंद्रह दिनों से कीमत में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। पिछले दिनों तो थोक भाव में भी प्याज की कीमत 45 रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गया। आलम यह है कि पिछले पंद्रह दिनों में प्याज की कीमत प्रतिकिलो ढाई गुणा तक बढ़ गई है। 20 रुपए प्रतिकिलो बिकने वाला प्याज इनदिनों फुटकर बाजारों में 50-60 रुपया प्रतिकिलो बिक रहा है। हालांकि अगले दस दिनों में भाव गिरने की उम्मीद है।   

हालांकि आलू की कीमतों में राहत है। दिल्ली की आजादपुर मंडल में महज 6-7 रुपया प्रतिकिलो आलू बिक रहा है जबकि यह खुदरा बाजार में आते ही 20 रुपया प्रतिकिलो तक पहुंच जा रहा है। आलू की फसल बंपर हुई है। आलू-प्याज खुदरा बाजार में पहुंचते ही अपना अलग तेवर अख्तियार कर लेता है। रेहड़ी-पटरी पर पहुंचती ही दोगुना तक बढ़ जाता है। थोक भाव में 30 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाला प्याज फुटकर बाजार में पहुंचते ही 60 रुपया प्रतिकिलो तक पहुंच जाता है तो 6 रुपया प्रतिकिलो थोक भाव में बिकने वाला आलू खुदरा बाजार में पहुंचकर 15-20 रुपया प्रतिकिलो हो जाता है।