प्राची की जान को खतरा

'कुमकुम भाग्य' के हालिया एपिसोड में काफी ट्विस्ट और टर्न देखने को मिले हैं और आने वाले दिनों में यह और भी दिलचस्प होने वाला है। शो में दर्शकों ने देखा कि प्रज्ञा को मुख्यमंत्री को जान से मारने के लिए सुपारी दी गई है। प्रज्ञा को यह काम उसी इवेंट में करना है, जिसे अभि होस्ट कर रहा है। प्रज्ञा को अभि और प्राची को बचाना है, लेकिन साथ ही मुख्यमंत्री को जान से मारना भी है। प्रज्ञा इस स्थिति में बुरी तरह फंस जाती है।
लेकिन इसी बीच रिया की एक हरकत प्रज्ञा के लिए राहत बन जाती है। रिया जैसे ही प्राची को नीचा दिखाने के लिए लाइट बंद करती है प्रज्ञा सभी को बता देती है कि मुख्यमंत्री की जान खतरे में है। आने वाले एपिसोड में दिखेगा कि अभि सभी को बता रहा है कि कोई खतरा नहीं है और वह खबर झूठी है। मुख्यमंत्री का भाई प्रज्ञा को पकड़कर एक कमरे में ले जाता है और उससे मुख्यमंत्री को शूट करने के लिए कहता है।