फ्लाईओवर के निर्माण में देरी, लगा 28 करोड़ का जुर्माना
![फ्लाईओवर के निर्माण में देरी, लगा 28 करोड़ का जुर्माना](https://bhavtarini.com/uploads/images/2018/12/fly.jpg)
नई दिल्ली
राव तुलाराम फ्लाईओवर के समानांतर बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण में उम्मीद से अधिक देरी होने पर लोक निर्माण विभाग ने गुस्साई दिल्ली सरकार के निर्देश पर निर्माण कंपनी से अब तक 14 करोड़ रुपए वसूले हैं। बाकी करीब 14 करोड़ की अदायगी भी निर्माण कंपनी को शीघ्र करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे निर्माण कंपनी हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन ने सिंगल बने राव तुलाराम फ्लाईओवर के समानांतर बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को तेज कर दिया है। इस तेजी की बदौलत ही फ्लाईओवर का 70 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी का दावा है कि मार्च 2019 तक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
काम में तेजी
काम में देरी पर हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी पर 27.8 करोड़ का जुर्माना लगा।
जुर्माने की वसूली में तेजी आने पर परियोजना के कार्य में भी आई तेजी।
रात में सड़क बंद कर किया जा रहा काम।
क्या है योजना
राव तुलाराम रोड क्रासिंग पर बने सिंगल फ्लाईओवर के साथ 3 लेन के इस लाईओवर का काम। नवबर 2014 में शुरू किया गया।
इसे नवम्बर 2016 में पूरा किया जाना था।
फ्लाईओवर की लंबाई 2.85 किलोमीटर है।
मुनीरिका से जुड़ेगा
राव तुला राम फ्लाईओवर को मुनीरिका फ्लाईओवर से जोड़ दिया जाएगा।
लोग मुनीरिका फ्लाईओवर पर चढेंग़े और राव तुलाराम फ्लाईओवर होते हुए एयरपोर्ट फ्लाईओवर के पास जाकर उतरेंगे।
इससे राव तुलाराम फ्लाईओवर की कुल लंबाई पौने चार किलोमीटर हो जाएगी।
फ्लाईओवर एयरपोर्ट जाने वालों के लिए बड़ी राहत देगा।
ऐसे हुई देरी
परियोजना के दायरे में आ रहे पेड़ों को काटने के लिए मंजूरी मिलने में देरी हुई।
केबल, पानी और सीवर की लाइनें हटाने में भी लगा समय।
अंडरपास में देरी
बीजे (बेनितो जुआरेज) मार्ग से सेंट मार्टिन मार्ग सीधे जाने के लिए इंतजार करना होगा।
इसके लिए रिंग रोड पर अंडरपास बन रहा है।
फिलहाल 40 फीसद ही काम पूरा हो सका।
1200 मीटर लंबे अंडरपास पर वही कंपनी काम कर रही है जो बाहरी रिंग रोड पर राव तुलाराम फ्लाईओवर बना रही है।
कंपनी पर पहले फ्लाईओवर का काम पूरा करने का है दबाव, ऐसे में अंडरपास का काम पिछड़ रहा है।
बीजे मार्ग से अंडरपास में जाने पर सेंट मार्टिन मार्ग और एयरपोर्ट की तरफ रिंग रोड पर भी जा सकेंगे।
अंडरपास से एयरपोर्ट की ओर से आने वाले वीआईपी मूवमेंट को रिंग रोड पर राव तुलाराम फ्लाईओवर के नीचे लगने वाले जाम से राहत मिलेगी ।
एयरपोर्ट की ओर से आकर यहां दाहिने मुडऩे वाला यातायात बीजे मार्ग से ही अंडरपास से सेंट मार्टिन मार्ग होते हुए निकल जाएगा।
अंडरपास से राव तुलाराम फ्लाईओवर के नीचे के यातायात को भी कम किया जा सकेगा।
अंडरपास के ऊपर स्काई वॉक बनेगा।
यह बीजे मार्ग से साउथ कैंपस मेट्रो स्टेशन को जोड़ेगा और सत्य निकेतन मार्ग को फुटओवर ब्रिज को जोड़ेगा।