बाबा बैराग्यनंद ने कलेक्टर से मांगी समाधि लेने की अनुमति

बाबा बैराग्यनंद ने कलेक्टर से मांगी समाधि लेने की अनुमति

भोपाल
 मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिेह के समर्थन में मिर्ची यज्ञ कराकर दिग्विजय सिेह की जीत की भविष्यवाणी करने और न जीतने पर समाधि लेने की घोषणा करने वाले बाबा बैराग्यनंद ने गुरुवार को भोपाल जिलाधीश से समाधि लेने की अनुमति 16 जून को दोपहर 2 बजकर 11 मिनिट पर जल समाधि लेने का ऐलान किया है।

उल्लेखनीय है कि बाबा बैराग्यनंद ने बीते माह लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को चुनाव जिताने के लिए राजधानी के कोहे फिजा इलाके में मिर्ची यज्ञ किया था। इसी के दौरान उन्होंने ऐलान किया था कि यदि दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट से चुनाव नही जीते तो वह (बाबा बैराग्यनंद) जल समाधि ले लेंगे।

16 जून को दोपहर 2 बजकर 11 मिनिट पर जल समाधि लेने का ऐलान

बाद लोकसभा चुनाव के नतीजे आने और दिग्विजय सिंह की पराजय के बाद बाबा बैराग्यनंद से जल समाधि लेने को लेकर काफी सवाल उठे। इस बीच बाबा अचानक गायब हो गए और उत्तर प्रदेश में रमजान के दौरान एक रोजा इफ्जार पार्टी में दिखाई दिए। लेकिन मीडिया के सवालों पर उनके द्वारा बार-बार टिप्पणी करने से मना किया। कुछ लोगो ने बाबा का ढूंढकर लाने वाले को लाख रुपए देने का ऐलान भी किया गया था। बाबा का एक आडियो भी वायरल हुआ जिसमें बाबा बातचीत करने वाले एक युवक को आक्रोशित होकर यह कह रहे हैं कि तुम कौन होते हो मुझसे पूंछने वाले कि मैं जल समाधि कब लूंगा या नही लूंगा। इसके बाद आज अचानक बाबा ने भोपाल जिलाधीश को पत्र लिखकर 16 जून को दोपहर 2 बजकर 11 मिनिट पर जल समाधि लेने का ऐलान करते हुए अनुमति मांगी है। बाबा ने कहा है कि मैं अपनी बात पर अटल हूं और जो प्रण लिया है उसे अवश्य पूर्ण करुंगा।