बिहार में महागठबंधन की सीटों का बंटवारा, 20 पर RJD तो 9 पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव
नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. बीते कई दिनों से इस लिस्ट का इंतजार था, जो होली के दिन आकर खत्म हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे, जबकि इस बार बीजेपी के दिग्गज लालकृष्ण आडवाणी को टिकट नहीं दिया गया है. शुक्रवार को क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है.
महागठबंधन की सीटों का ऐलान करते हुए आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पुर्वे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राजद 20, कांग्रेस 9 और रालोसपा 5 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. साथ ही रामचंद्र पुर्वे ने बताया कि जीतनराम मांझी की 'हम' पार्टी को 3 सीटें दी गई हैं. आरजेडी की विभा देवी को नवादा से, हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी को गया से, भूदेव चौधरी को जमुई से (RLSP) चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा शरद यादव आरजेडी के चुनाव चिन्ह से चुनाव लड़ेंगे.
मानहानि का केस कर सकते हैं येदियुरप्पाकांग्रेस के आरोपों पर बीएस येदियुरप्पा ने सफाई दी है. येदियुरप्पा का कहना है कि कांग्रेस मीडिया में माइलेजपाने के लिए इस प्रकार का आरोप लगा रही है. जो भी आरोप लगाए गए हैं वह सभी गलत हैं. उन्होंने कहा कि वह इस मसले पर वकीलों से बात कर रहे हैं और मानहानि का केस करने की सोच रहे हैं.
bhavtarini.com@gmail.com 
