बिहार से पकडा गया अपहरणकांड का मास्टर माइंड

बिहार से पकडा गया अपहरणकांड का मास्टर माइंड

बिलासपुर
 पांच करोड़ की फिरौती के लिए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी बर्तन कारोबारी के पुत्र का अपहरण करने वाले गिरोह का मास्टर माइंड बिहार से पकडा गया। पिछले दिनों बिलासपुर पुलिस ने मासूम विराट को सकुशल अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया था। साथ में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया था। कांड का मास्टर माइंड राजकिशोर सिंह फरार था। राजकिशोर मूल रूप से छपरा जिले के अरना थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

वह कुछ दिनों से बिलासपुर के पन्नाानगर में रह रहा था। पुलिस जिस समय अपहरण कांड की जांच कर रही थी उस समय व्यापारी से फिरौती की रकम बिहार व झारखंड से मांगे जाने की बात सामने आई थी। विराट के मिलने के बाद से पुलिस की पांच टीम उसकी तलाश में बिहार व झारखंड में थी। इस दौरान वह लगातार लोकेशन बदलता रहा।

कभी वह बिहार भाग जाता था, तो कभी झारखंड में जाकर छिप जाता। उसका मोबाइल चार सौ किलोमीटर दूर जाने के बाद चालू होता था। झारखंड के बाद उसका लोकेशन दिल्ली में मिल रहा था। लिहाजा, पुलिस को पता चल गया था कि वह अब चकमा दे रहा है। यही वजह रही कि टीम वापस लौट गई थी और मौके की तलाश में थी। इस बार पुलिस ने अपहरणकर्ता राजकिशोर को चकमा दिया और उसे बिहार के मीरगंज से पकड़कर ले आई।