बीजापुरः प्रेशर बम की चपेट में आने से जवान घायल

बीजापुरः प्रेशर बम की चपेट में आने से जवान घायल

बीजापुर
 छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शुक्रवार को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसकी चपेट में आकर एक डीआरजी जवान घायल हो गया। घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर है। डीआरजी जवान एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे।

जानकारी के मुताबिक, डीआरजी की टीम शुक्रवार सुबह एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। इसी दौरान ये ब्लास्ट हुआ। घटना कोतवाली क्षेत्र के मनकेलि गांव की है। घायल जवान का नाम नीला उद्दे है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।  एसपी दिव्यांग पटेल ने घटना की जानकारी दी है।