बीजेपी में शामिल होते ही प्रद्युम्न सिंह लोधी को नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष पद
भोपाल
बीजेपी में शामिल होते ही प्रद्युम्न सिंह लोधी को नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष पद के साथ कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। दूसरी ओर, लोधी के त्यागपत्र के बाद विधानसभा में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 92 से घटकर 91 रह गई है।
बीजेपी में शामिल होने से पहले उन्होंने इस्तीफा दिया, जिसे प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने स्वीकार कर लिया। वर्तमान में भाजपा के 107, बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय विधायक हैं। 230 सदस्यीय विधानसभा में अब तक 24 सीट रिक्त थीं। अब मलहरा सीट और रिक्त होने पर निकट भविष्य में 25 सीटों के लिए विधानसभा उपचुनाव होंगे।
ये सीट खाली
बड़ा मलहरा, डबरा, बदवावर, भांडेर, बमौरी, मेहगांव, गोहद, सुरखी, ग्वालियर, मुरैना, दिमनी, ग्वालियर पूर्व, करेरा, हाटपिपल्या, सुमावली, अनूपपुर, सांची, अशोकनगर, पोहरी, अंबाह, सांवेर, मुंगावली, सुवासरा, जौरा, आगर-मालवा।
bhavtarini.com@gmail.com

