'बुजुर्ग खलीफा बिल्डर्स' के मालिक बने कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक

'बुजुर्ग खलीफा बिल्डर्स' के मालिक बने कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक

 

पॉप्युलर कमीडियन कपिल शर्मा और कृष्ण अभिषेक अक्सर अलग-अलग कैरक्टर्स में दर्शकों को हंसाते हैं। इस वीकेंड भी कुछ ऐसा ही होने वाला है, जिसे देखकर दोनों दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आने वाले हैं। इस वीकेंड कपिल और कृष्णा दोनों बुजुर्ग खलीफा बिल्डर्स का किरदार निभाते नजर आएंगे, जिसे देखकर कर दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

कृष्ण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार तस्वीर शेयर करते हुए यह जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने अपने फैन्स और दर्शकों को शो देखने और इसे सफल बनाने के लिए धन्यवाद भी दिया। ऐक्टर ने इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा है, 'बुजुर्ग खलीफा बिल्डर्स में शेयर होल्डर कापिल सीईओ इस शनिवार और रविवार को भरपूर मैडनेस के साथ आ रहा है। हमारे शो को प्यार करने और इसे सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद।’


इस तस्वीर में कपिल और कृष्णा दोनों काफी मजाकिया नजर आ रहे हैं। कपिल को कप्पू और कृष्णा को कपिल की चचेरी बहन सपना के रोल में देखा जा सकता है। कपिल बुजुर्ग खलीफा बिल्डर्स के सीईओ बने हैं। वहीं कृष्णा कंपनी के एक शेयर-होल्डर की भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि पिछले वीकेंड सलमान खान और कटरीना कैफ अपनी फिल्म ‘भारत’ के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) पर पहुंचे थे। शो पर सलमान खान और कटरीना कैफ ने कई खुलासे भी किए थे।