बैंक आॅफ इंडिया में पदस्थ रहे मैनेजर अखिलेश प्रताप सिंह के राजस्थान, कर्नाटका में छापे, किया 1 करोड़ 34 लाख का घोटाला

बैंक आॅफ इंडिया में पदस्थ रहे मैनेजर अखिलेश प्रताप सिंह के राजस्थान, कर्नाटका में छापे, किया 1 करोड़ 34 लाख का घोटाला

इंदौर
इंदौर के बैंक आॅफ इंडिया में पदस्थ रहे मैनेजर अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा एक करोड़ 3 लाख 67 हजार से ज्यादा का घोटाले करने पर सीबीआई भोपाल यूनिट ने राजस्थान और कर्नाटका में तीन स्थानों पर छापे डाले हैं। राजस्थान के जोधपुर में अखिलेश प्रताप सिंह का घर है। उनके घर पर छापा डाला गया। यहां के एक बैंक से उनके खाते की भी जानकारी सीबीआई की भोपाल यूनिट ने ली है।

सिंह ने घोटाले के दौरान कुछ रुपए जोधपुर के अपने बैंक अकांडट में जमा करवाए थे। सिंह ने अपने रिश्तेदारों के खातों में भी पैसा ट्रांसफर करवाया है। सिंह इन दिनों बैंगलुरु में पदस्थ हैं, यहां पर उनके घर पर भी सीबीआई ने सर्च की है। सिंह ने कई कम्पनियों के फर्जी इनवाइस बना कर यह घपला किया है।

उन्होंने इसके बदले में बैंक से पैसे लेकर अपने और रिश्तेदारों के बैंक खाते में ले लिए थे। नोटबंदी के दौरान केश निकालने के लिए गाड़ी के ईधन को लेकर भी उन्होंने कई बार बैंक से हजारों रुपए खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे।