भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज, राम मंदिर के नाम पर ले रहा था पैसा

भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज, राम मंदिर के नाम पर ले रहा था पैसा

रायपुर
रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के नाम पर पैसा लेने का का मामला पुलिस तक पहुंचा है। मंदिरहसौद इलाके की महिलाओं ने थाने में शिकायत कर आरोप लगाया है कि 10 रुपए वाले कूपन पर 50 और 100 रुपए की वसूली की गई है। महिलाओं ने मंदिर हसौद भाजपा मंडल के अध्यक्ष कृष्ण वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

मंदिर हसौद थाना पुलिस ने बताया कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में 10 रुपये की रसीद पर लोगों से 50 और 100 रुपए चंदा लिया गया है। जिसके विरोध में मुंगेसर गांव से महिलाएं और पुरुष शिकायत कराने पहुंची थी। महिलाओं की शिकायत है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा वर्मा और उसके साथी संतोष वर्मा ने इनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी है। शिकायत मिलते ही थाना मंदिर हसौद में आरोपित कृष्णा वर्मा और संतोष वर्मा के खिलाफ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की धारा 294, 506 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।