मचा घमासान: भगवान जगन्नाथ की 34 हजार एकड़ से अधिक जमीन बेच रही है सरकार?  

मचा घमासान: भगवान जगन्नाथ की 34 हजार एकड़ से अधिक जमीन बेच रही है सरकार?  

भुवनेश्वर
ओडिशा की राजनीति में इन दिनों कथित रूप से भगवान जगन्नाथ मंदिर की 34 हजार एकड़ से अधिक जमीन को बेचने की खबर को लेकर घमासान मचा हुआ है। गुरुवार को बीजेपी ने ओडिशा सरकार के इस फैसले की कड़ी निंदा की। बीजेपी नेता पीके नाइक ने कहा कि कानून मंत्री प्रताप जेना ने 16 मार्च को विधानसभा में ये स्पष्ट कर दिया था कि बीजू जनता दल की सरकार भगवान जगन्नाथ के स्वामित्व वाली 34,000 एकड़ से अधिक जमीन बेचने जा रही है। 

मंदिर प्रशासन की प्रतिक्रिया वहीं इस पूरे मामले पर अब मंदिर प्रशासन की भी प्रतिक्रिया आई है। मंदिर प्रशासन के मुख्य प्रशासक कृष्ण कुमार ने स्पष्ट किया कि जो जमीन लंबे समय से कई लोगों के अवैध कब्जे में है, उन विवादों का मंदिर प्रशासन द्वारा समाधान किया जा रहा है और यह दो दशक पहले बनाई गई नीति के तहत किया जा रहा है ताकि भगवान जगन्नाथ की भूमि सुरक्षित रह सके। आपको बता दें कि विधानसभा में 16 मार्च को बीजेपी विधायक मोहन माझी के एक प्रश्न के जवाब में कानून मंत्री ने कहा था कि राज्‍य के 24 जिलों में भगवान जगन्‍नाथ के नाम पर 60,426 एकड़ जमीन रजिस्टर्ड है।

 इसके अलावा 395 एकड़ जमीन पश्चिम बंगाल, महाराष्‍ट्र, मध्‍य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और बिहार में है। जेना ने कहा कि उन राज्यों में संबंधित अधिकारियों को वहां जमीन बेचने के लिए बातचीत की जा रही है। मंत्री ने बताया था कि जमीन को बेचने के लिए संब‍ंधित जिले के कलेक्‍टरों से संपर्क किया जा रहा है। मंदिर प्रशासन ने अभी तक 34 हजार एकड़ से अधिक जमीन को दोबारा लिया जा चुका है।