ममता बनर्जी को झटका, TMC मेयर और 3 पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया
कोलकाता
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। 27 मार्च को पहले चरण के लिए वोटिंग होगी। इससे पहले बीजेपी लगातार सत्तारूढ़ टीएमसी को झटका देने की कोशिश कर रही है। अब बिधाननगर के मेयर-इन-काउंसिल देबाशीष जना और आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के तीन पार्षदों ने बुधवार को कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।
आज उन्होंने चार टीएमसी नेताओं को भाजपा में शामिल कराया। आपको बता दें कि कल ही टीएमसी के विधायक जितेंद्र तिवारी ने भी बंगाल बीजेपी अध्यक्ष की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी। बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी और बीजेपी के बीच तल्ख लडा़ई जारी है। हाल के महीनों में टीएमसी से कई नेताओं ने बीजेपी का रुख किया है। इनमें शुभेंदु अधिकारी और राजीव बवर्जी जैसे नाम शामिल हैं। पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 27 मार्च से शुरू होंगे। राज्य में इस साल आठ चरण के विधानसभा चुनाव होने हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
