मिस्टर बजाज से मिलने पहुंचा अनुराग

मिस्टर बजाज से मिलने पहुंचा अनुराग

'कसौटी जिंदगी के 2’ के पिछले एपिसोड में प्रेरणा अनुराग को फोन करती है लेकिन उससे बात नहीं हो पाती है। अनुपम प्रेरणा को बताता है कि अनुराग ऑफिस गया है। प्रेरणा ऑफिस जाती है और उसे देखकर अनुराग हैरान हो जाता है। प्रेरणा दास से गुजराल की कंपनी से सीसीटीवी फुटेज लाने के लिए कहती है। अनुराग को यह देखकर अच्छा लगता है कि प्रेरणा उसके साथ है। उधर मिस्टर बजाज ने अपनी कंपनी के सीईओ को निकल देता है क्योंकि उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही थी।

प्रेरणा के लिए सिर्फ मिस्टर बजाज ही परेशानी का कारण नहीं है। मोहिनी भी नहीं चाहती है कि प्रेरणा की शादी अनुराग से हो। वह प्रेरणा और वीणा के खिलाफ प्लान बनाती है। अगले एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि अनुराग मिस्टर बजाज से मिलने जाता है। बाद में दोनों के बीच गर्मागर्म बहस होती है। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ जाती है कि मिस्टर बजाज अनुराग पर बंदूक तान देता है।

मिस्टर बजाज अनुराग से कहता है कि अनुराग के पास अब ऐसा कुछ नहीं है, जो वह उससे छीन सके। तभी स्क्रीन पर अनुराग, प्रेरणा और मिस्टर बजाज को साथ दिखाया जाता है। कसौटी जिंदगी के में दर्शकों को आगे काफी ड्रामा देखने को मिलने वाला है।