मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मंत्रालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई सद्भावना की शपथ

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मंत्रालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई सद्भावना की शपथ

भोपाल
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मंत्रालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में अधिकारियों और कर्मचारियों को  सद्भावना की शपथ दिलाई।

कर्मचारियों को दिलाई शपथ में उन्होंने कहा कि जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावना को एकता, सद्भावना से कार्य करने और हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने का काम करेंगे।