‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन होंगे केरल में बीजेपी के CM उम्‍मीदवार 

‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन होंगे केरल में बीजेपी के CM उम्‍मीदवार 

तिरुवनंतपुरम
 ई श्रीधरन केरल में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे। प्रदेश भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन ने इस बात का ऐलान किया है।मेट्रो मैन के नाम से देश में मशहूर ई श्रीधरन ने कुछ दिनों पहले ही बीजेपी का दामन थामा था। अब उन्‍हें लेकर एक बड़ी खबर आई है। जल्‍द ही पार्टी के शिर्ष नेताओं की तरफ से इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। आपको बता दें कि श्रीधरन का बीजेपी में आना केरल में पार्टी के लिए बड़ी उपलब्‍धि कही जा रही है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि श्रीधरन की छवि एक बेदाग नौकरशाह के तौर पर रही है।आपको बता दें कि श्रीधरन को विकास के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। उन्‍होंने दिल्‍ली में मेट्रो की नींव रखी और उसे नई बुलंदियों तक पहुंचाया। इसके अलावा उन्‍होंने कोलकाता मेट्रो की संरचना तैयार की थी। 

श्रीधरन को पद्म श्री और पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। दिल्ली मेट्रो से रिटायर होने के बाद उन्हें कोच्चि मेट्रो और लखनऊ मेट्रो का मुख्य सलाहकार बनाया गया। उन्होंने जयपुर मेट्रो के लिए सलाहकार का काम किया है। साल 2005 में फ्रांस सरकार ने उन्हें सम्मान दिया।   श्रीधरन का जन्म 12 जून 1932 को केरल के पलक्कड़ में हुआ था। आपको बता दें कि केरल में विधानसभा की 140 सीटे हैं, जबकि एक अन्य सीट नामित होती है। यहां 6 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि दो मई को वोट की गिनती की जाएगी।